वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शनिवार गोष्ठी की ओर से एक अप्रैल को होने वाले महामूर्ख मेला के 58वें संस्करण में कवियों को नकली गैस सिलेंडर और असली गोहरी उपहार में दी जाएगी। दशाश्वमेध स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स से बारात उठाई जाएगी जो डॉ.राजेंद्र प्रसाद घाट तक जाएगी। यहां बनाए गए मंडप में बेमेल विवाह होगा। हिंदू रिति के विपरीत तत्काल मंडप में ही तलाक भी हो जाएगा। यह जानकारी आयोजन समिति की ओर से दिलीप सिंह, दिनेशदत्त पांडेय एवं श्यामलाल यादव ने लक्सा रोड स्थित मारवाड़ी समाज भवन में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि तेल और गैस के मौजूदा संकट को भी समाहित किया गया है। दमदार बनारसी और प्रशांत सिंह के संयोजन में होने वाले महामूर्ख मेलेमें इस वर्ष अमेरिका-रान युद्ध और 'एंटी फ्रॉड डे' थीम पर काव्यपाठ किया जाएगा। गधे की चीपो...