मुरादाबाद, मार्च 10 -- आदि भवानी पीतांबरा मां बगलामुखी देवी श्री परिवार महायज्ञ समिति ट्रस्ट ने दिल्ली रोड स्थित क्लासिक बैंक्वेट हाल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसका आरंभ संयोजक अमित सरीन एवं इति सरीन ने सिद्धपीठ गुरु राजेंद्र पाल गुप्ता एवं गुरु मां लक्ष्मी गुप्ता का स्वागत किया। कवि मनोज रस्तोगी, राजीव प्रखर, फक्कड़ मुरादाबादी, पूजा राणा, मीनाक्षी ठाकुर आदि ने काव्य पाठ कर माहौल होली मय कर दिया। इसके बाद आरंभ हुए धार्मिक झांकियों के प्रदर्शन ने मंत्रमुग्ध कर दिया। कई विभूतियों को सम्मानित किया गया। संचालन संजय सिंघल ने किया। शुभम अग्रवाल, राहिल गुलाटी, अंकुर रस्तोगी, सनहिल कत्याल, अंशुल, प्रथम, मुनेंद्र, अभिजीत, पुष्पेंद्र, रचित, अग्रवाल आदि की सहभागिता रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.