लखनऊ, मार्च 8 -- फोटो----- - अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी उप्र. की ओर से देवा रोड पर होली मिलन समारोहलखनऊ, संवाददाता।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी उप्र. की ओर से देवा रोड स्थित जारंग गेस्ट हाउस में भव्य होली मिलन समारोह हुआ। फूलों की होली संग कवि सम्मेलन में रचनाएं सुनकर श्रोता लोटपोट हो गए। समारोह में विशिष्ट कार्य कर रही समाज की महिलाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थजनों को समाज के प्रबुद्ध वर्ग का एवं लेखनी का धनी माना जाता है। देश के चतुर्मुखी तकनीकी विकास में कायस्थ बंधुओं की मुख्य भूमिका है। महासभा के अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि हरीश श्रीवास्तव का स्वागत प्रतीक चिन्ह, पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।मीडिया प्रभारी संजय निगम ने बताया कि महिला दिवस पर विभिन्न क...