एटा, मार्च 22 -- एटा, शहर में कासगंज रोड स्थित आर्य नगर में कवि संजय सिंह के नए काव्य संग्रह जिंदगी बनाम जिंदगी पुस्तक का विमोचन हुआ। इस अवसर पर शहर के प्रबुद्ध साहित्यकारों और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत पुस्तक की समीक्षा से हुई, जिसमें राकेश सक्सेना शम्स, राजेश चंद्र जैन और डॉ. प्रेमी राम मिश्र ने कृति पर अपने विचार रखे। ​समीक्षकों ने पुस्तक की गहराई पर चर्चा करते हुए कहा कि संजय सिंह की यह रचनाए महज शब्द नहीं, बल्कि जीवन के द्वंद्व का जीवंत दस्तावेज हैं। गद्य काव्य विधा में लिखी गई यह 47 कविताएं पाठक को स्वयं से साक्षात्कार करने पर मजबूर करती हैं। कवि ने जीवन के उतार-चढ़ाव को बनाम के संघर्ष के जरिए खूबसूरती से उकेरा है। कविताओं में मनुष्य के अंतर्मन की उथल-पुथल और सूक्ष्म मनोवैज्ञानिक परतों को बड़ी सहजता से छुआ गया...