गुमला, मई 17 -- गुमला, संवाददाता। स्थानीय टाउन हॉल परिसर में आयोजित चार दिनी गुमला पुस्तक मेले के तीसरे दिन रविवार को कवि सम्मेलन और साहित्यिक गोष्ठी ने पूरे माहौल को साहित्यमय बना दिया। समय इंडिया ट्रस्ट नई दिल्ली और पुस्तक मेला समिति, प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के साहित्य प्रेमियों,विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवा रचनाकारों की अच्छी भागीदारी रही।

कवि सम्मेलन का आयोजन कवि सम्मेलन में कवियों ने ओजपूर्ण, भावपूर्ण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं की प्रस्तुति दी। देशभक्ति,प्रेम, प्रकृति, सामाजिक विसंगतियों और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित कविताओं ने श्रोताओं को देर शाम तक बांधे रखा। हास्य-व्यंग्य और शेर-ओ-शायरी की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथिय...