कवियत्री आकांक्षा को मिला वेद प्रकाश स्मृति सम्मान
हरदोई, जून 18 -- हरदोई। मां आशा फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार की शाम शहर के वैभव लॉन में काव्यांजलि कार्यक्रम हुआ। इसमें कवियों ने स्मृतिशेष वेद प्रकाश शुक्ला को शब्द पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि दी। कवियत्री आकांक्षा गुप्ता को स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि रामदेव बाजपेई और संस्थाध्यक्ष अजीत शुक्ल ने किया। कवि पवन प्रगीत ने वाणी वंदना सुना। युवा कवि आशुतोष कुमार ने 'इन जंजीरों को कभी तोड़ अगर पाएंगे, मकानों में रह लिए बहुत अब घर जायेंगे' कविता पढ़ वाहवाही लूटी। कवियत्री आकांक्षा गुप्ता ने 'शांति है तो शांति भी करो न कभी भंग किंतु, युद्ध है तो युद्ध भी प्रचंड होना चाहिए' कविता पढ़ तालियां बटोरीं l कवि हर्षित श्रीवास्तव की 'हमारी मां के हाथों का हमारे सिर पर पहरा है, पिता जब साथ में हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.