गोरखपुर, मई 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति के बैनर तले प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि, शायर बेखटक मिर्जापुरी की पुण्य तिथि पर मंगलवार को सूर्य विहार स्थित आवास पर संस्मरण व काव्य संध्या आयोजित की गई। इसकी मेजबानी उनके पुत्र संजय शांतिप्रिय ने की। अध्यक्षता कर रहे डॉ. जय प्रकाश नायक ने कहा कि उनके जीवन ने फर्श से अर्श तक का सफर तय कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।प्रखर कवि-आलोचक श्रीधर मिश्र ने कहा कि बेखटक जी गोरखपुर के कविता स्कूल के हेडमास्टर थे। वरिष्ठ कवि धर्मेन्द्र त्रिपाठी, मुकेश आचार्य, रवीन्द्र मोहन त्रिपाठी सहित अन्य ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. सरिता सिंह, सृजन गोरखपुरी, डॉ. चेतना पाण्डेय, अरुण ब्रह्मचारी, हास्य कवि जगदीश खेतान, मुकेश आचार्य, वीरेन्द्र मिश्र, शमीम शाहज़ाद, शशिविन्दु नारायण ...