चाईबासा, मार्च 11 -- नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी कॉलेज में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत शिक्षिका प्रतिभा टीका रामजी सोमकुंवर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्राचार्य मनोजित विश्वास ने कहा कि यदि प्रशासन की ओर से कार्रवाई में विलंब होता है, तो संवैधानिक तरीके से कॉलेज की ओर से भी पहल की जाएगी, ताकि दोषी को सजा दिलाई जा सके। कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, कविता लेखन तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें कविता लेखन प्रतियोगिता में अपर्णा पोद्दार प्रथम, ईश्वर जेराई द्वितीय तथा लक्ष्मी कुमारी यादव तृतीय स्थान पर रहीं।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रियंका घोष प्रथम, कांडे हेस्सा द्वितीय तथा पलक राय महतो तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में अपर्णा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.