हल्द्वानी, मार्च 10 -- हल्द्वानी। भारत ज्ञान विज्ञान समिति नैनीताल एवं क्रिएटिव उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बाल लेखन कार्यशाला के दूसरे दिन नीलाचंल कॉलोनी हल्द्वानी में बच्चों को पहले कविता लेखन की बारीकियां बताई गईं। उसके बाद कविता लेखन के लिए कुछ शब्द दिए गए। बाल कवि सम्मेलन के लिए अधिक बच्चों की संख्या को देखते हुए बच्चों से एकल नृत्य करने को कहा गया। बाद में कवि बनने के लिए सारे बच्चों ने एक साथ नृत्य किया। बालप्रहरी पत्रिका के संपादक उदय किरौला ने बच्चों को निबंध लेखन की बारीकियां बताईं। पहाड़ा लिखो प्रतियोगिता में आयुष कश्यप ने दस लाख का पहाड़ा लिखकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यहां सहयोग में समिति व स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...