प्रयागराज, नवम्बर 28 -- द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया प्रयागराज शाखा की ओर से शुक्रवार को सिविल लाइंस शाखा स्तर की कविता एवं तत्काल भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कविता प्रतियोगिता में सीए छात्र यश अग्रवाल प्रथम और शिवांश श्रीवास्तव द्वितीय रहे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन सीए दिव्या चंद्रा और मिस्बाह ने किया। वहीं तत्काल भाषण प्रतियोगिता में सीए छात्रा नैन्सी गोयल प्रथम और तान्या अग्रवाल द्वितीय रहीं। इसका मूल्यांकन सीए ममता गुप्ता और गुंजन वार्ष्णेय ने किया। कार्यक्रम का संचालन सीए छात्र प्रबुद्ध व्यास ने किया। प्रयागराज शाखा की ब्रांच मैनेजिंग कमेटी अध्यक्ष सुशील शुक्ला, कोषाध्यक्ष शैंकी कसेरा, सीए अता उर रेहमान आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...