कविता के माध्यम से छात्रों ने नदी बचाओ का दिया संदेश
मधुबनी, मई 16 -- मधुबनी। जिला गंगा समिति नमामि गंगे मधुबनी के तत्वावधान में शनिवार को वाटसन स्कूल सभागार में छात्र-छात्राओं के बीच नदी व अन्य जलस्रोतों के संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कविता लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बच्चों ने कविता और भाषण के माध्यम से नदी बचाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नमामि गंगे के डीपीओ आनंद अंकित ने कहा कि नदियां हमारी संस्कृति और जीवन का आधार है। हम आज जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं होंगे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए संकट उत्पन्न हो सकता है। इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। जिला समन्वयक आईसीडीएस स्मित प्रतीक ने कहा कि बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.