कविता का शीर्षक व कवि का नाम बदलने मामले में वारंट
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। डीएवी की आठवीं कक्षा की हिंदी की पाठ्यपुस्तक में प्रसिद्ध कवि रामनरेश त्रिपाठी की कविता अन्वेषण का शीर्षक बदल कर दुख में हार न मानो रखने व इसे कवि ललित किशोर लोहिमी की रचना बताने मामले में कोर्ट ने वारंट जारी किया है। यह वारंट एसडीजेएम (पूर्वी) के कोर्ट ने गुरुवार को नई दिल्ली के चित्रगुप्त रोड, पहाड़गंज निवासी कवि ललित किशोर लोहिमी के विरुद्ध जारी किया है। मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ अपूछ गांव के विमल किशोर शर्मा ने 26 जून 2019 को सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। इसमें डीएवी की मुख्य प्रबंध समिति अध्यक्ष पूनम सूरी, निदेशक पीएस-दो डॉ. निशा पेशीन व ललित किशोर लोहिमी को आरोपित बनाया था। यह भी पढ़ें- सुपौल : वारंट हाथ में कार्रवाई ठंडे बस्ते में, परिवार न्यायालय मधेपुरा एसपी से नाराज परिवाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.