जौनपुर, फरवरी 2 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल एवं बीएनपीएन इण्टर कॉलेज के 35वें स्थापना दिवस के पर शनिवार की शाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, मुशायरा एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन का संचालन प्रयागराज के हास्य कवि बिहारी लाल अम्बर ने किया और अध्यक्षता उदय राज मिश्र 'उजड्ड' ने की। कवित्री मीरा तिवारी ने सरस्वती वंदना वीणा मधुर बजा दो पढ़ कर कवि सम्मेलन का शुभारम्भ किया। बिहारी लाल अम्बर ने अपनी रचना न तो धरती न कोई गगन चाहिए, न सुमन चाहिए न चमन चाहिए। बस तमन्ना यही बाद मरने के भी, इस बदन पर तिरंगा कफन चाहिए प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। सुल्तानपुर से आए हास्य कवि बृजेश पांडेय इन्दू सुल्तानपुरी, प्रतापगढ़ से पधारे ओज कवि डा. रणजीत सिंह, हास्य कवि दिनेश सिंह गुग्गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.