कविताओं के विविध रसों में लगातार गोता लगाते रहे श्रोता, देर रात तक गूंजती रहीं प्रस्तुतियां
मधुबनी, मई 25 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शहर के आरके पुरम कॉलोनी में आयोजित कवि सम्मेलन देर रात तक साहित्यिक और सांस्कृतिक माहौल में चलता रहा। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कवियों ने विभिन्न विधाओं और रसों में अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कभी हास्य, कभी करुण, तो कभी ओज और श्रृंगार रस की प्रस्तुतियों ने लोगों को साहित्य के अथाह सागर में गोता लगाने को विवश कर दिया। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक कुरीतियों, मानवीय संवेदनाओं, जीवन संघर्ष और समाज में सकारात्मक चेतना जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से उठाया। कविता के माध्यम से लोगों में जीने की नई प्रेरणा और सामाजिक जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया गया। श्रोतागण पूरी तल्लीनता के साथ कविताओं का आनंद लेते रहे और हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.