गंगापार, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर करमा में प्रेरणा सेवा संस्थान व विज्ञान परिषद प्रयागराज की यमुनापार शाखा द्वारा एक विचार गोष्ठी व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देर शाम तक चलने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता संत सत्यानंद त्यागी ने किया। मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष के बी पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि विज्ञान भूषण विजय चितौरी व पर्यावरणविद सुरेश कुमार कुशवाहा रहे तथा संचालन डॉ अमरनाथ सिंह ने किया। दीप नारायण पटेल रज्जन के आयोजन में होने वाले कार्यक्रम में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा किया। शंकरलाल मंजूर के स्वागत भाषण, लखन प्रतापगढ़ी के विषय प्रवेश व सुषमा पटेल के गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर चुकाएं प्रकृति का ऋण कवियों में राकेश मालवीय, जेपी शुक्ल, त...