बुलंदशहर, मार्च 1 -- कचहरी रोड स्थित परशुराम भवन में परशुराम शिक्षा सेवा समिति द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जहां कवियों ने अपनी रचनाओं से हास्य-व्यंग्य के रंग बिखेरे, वहीं वक्ताओं ने होली को आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक बताया। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रदीप चौधरी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश का इतिहास ब्राह्मणों की गौरव गाथाओं से भरा है और इस समाज ने हमेशा राष्ट्र को नई दिशा दी है। उन्होंने त्यौहार को मिलजुलकर मनाने की अपील की। कवि देवेंद्र कुमार देव ने तीखे हास्य-व्यंग्य और होली की पारंपरिक रसियाओं से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। नरेंद्र कुमार शर्मा ने राधा-कृष्ण की प्रेममयी होली को अपनी कविता के माध्यम से जीवंत किया, तो पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.