उन्नाव, मार्च 22 -- उन्नाव। शहर के पार्क व्यू पैलेस में शनिवार को अभ्युदय सेवा संस्थान एवं संस्कार भारती के तत्वावधान में नव संवत्सर, होली मिलन एवं 'फाग' रंगत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों की रचनाओं और लोक गायन ने समां बांध दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने अभ्युदय सेवा संस्थान एवं संस्कार भारती ने परम्पराओं को जीवित रखने की सराहना करते हुए मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ सरस्वती वंदना गौतम बुद्ध नगर से पधारे कवि भाल चन्द्र त्रिपाठी द्वारा किया गया। इसके बाद उन्होंने काव्य पाठ के दौरान तुम सलीके से कह गए होते, हम भी हर बात सह गए होते, तुम समंदर की तरह दिल रखते, हम भी दरिया से बह गए होते सुनाकर खूब तालियां बटोरी। कानपुर से पधारे अंसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.