मुंगेर, अप्रैल 9 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात्रि में एक बार फिर से जमालपुर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई शराब तस्कर के विरुद्ध की गई। पुलिस ने एक तस्कर को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक खगड़िया जिले के मुरादपुर गांव निवासी रंजीत यादव है। इस बावत आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव नयन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जमालपुर स्टेशन पर आने वाली कविगुरु एक्सप्रेस से अंग्रेजी शराब की खेप उतारने वाली है। इसके बाद सीआईबी इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा के नेतृत्व में टीम ने जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और चार पर सघन जांच अभियान शुरू किया। एक संदिग्ध युवक पिट्ठू बैग लेकर प्लेटफार्म से पटरी की ओर तेजी से जाता दिखा। संदेह होने पर जवानों ने उसे पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके बैग से विभिन्न ब्रांड...