मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- जानसठ। गांव कवाल की महिला ग्राम प्रधान पर दो ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शपथपत्र सहित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गांव के विकास कार्यों में घोटाला करने का आरोप लगाया है। डीएम ने घोटालों की जांच को जांच टीम गठित की है। गांव कवाल निवासी जावेद पुत्र आफताब आलम व मोहम्मद शमशाद पुत्र कासिम ने बताया कि उन्होंने गांव की वर्तमान ग्राम प्रधान नईमा के खिलाफ गांव में विकास कार्यों में घोटाले करने की शपथपत्र सहित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर डीएम से शिकायत की थी। डीएम उमेश मिश्रा ने शिकायत पर जांच समिति गठित की है। जांच समिति में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, मुजफ्फरनगर व अधिशासी अभियंता, ड्रनेज खंड, मुजफ्फरनगर को शामिल किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...