मुजफ्फर नगर, मई 30 -- जानसठ गांव कवाल की महिला ग्राम प्रधान नईमा पर गांव के ही दो ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गांव के विकास कार्यों में घोटाला करने का आरोप लगाया था। डीएम ने जांच टीम गठित की थी। जांच टीम के मौके पर पहुंचने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की मौजूदगी में कई बार ग्रामीणों की आपस में नोक झोंक हुई। पुलिस ने दोनों के दो लोगों का शांति भंग में चलान कियाशुक्रवार को जांच टीम असिस्टेंट इंजीनियर ड्रेनेज खंड नरेंद्र पाल, जिला खाद्य विप्पन अधिकारी प्रवीण प्रकाश एवं अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड एस एम सिंह, ग्राम सचिव आलोक के साथ गांव में पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में विकास कार्यों की जांच पड़ताल शुरू की। गांव में इस दौरान प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ताओं के पक्ष की ओर से काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे...