औरैया, मई 2 -- दिबियापुर, संवाददाता। लखनऊ में छठे राज्य वित्त आयोग, पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित परामर्श एवं संवाद कार्यक्रम में दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने नगरीय विकास से जुड़े कई अहम सुझाव रखे। उन्होंने निकायों में भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बनाने पर जोर दिया, ताकि लोगों को अनावश्यक दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम से लौटकर राघव मिश्रा ने बताया कि बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विकास, संसाधनों के बेहतर उपयोग और जनहित के मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए समाधान के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि निकायों में बनने वाली सड़कों और गलियों के निर्माण में एक समान मानक तय किया जाना चाहिए। विशेष रूप से सीसी सड़कों और ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.