इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- सैफई, संवाददाता। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सम्पर्क क्रांति परिवार की ओर से राष्ट्रीय शक्ति शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ। नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम में जिले की कवयित्री को राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान दिया गया। साहित्यिक योगदान तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के लिए राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2026 से अलंकृत ऋचा राय 15 सालों से विभिन्न क्षेत्र में सक्रिय भूमिका अदा कर रहीं हैं। मुख्य अतिथि असम के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी कृतियों की सराहना की। काव्य पाठ के साथ ही वह लेखिका भी हैं और उनकी प्रमुख कृतियों में 'अदृश्य शत्रु', 'जीवन तेरा परिचय क्या है', 'किसलय' और छठी मईया (वैदिक दर्शन) हैं। वह अपनी लेखनी से भी समाज में सकारात्मक चेतना और प्रेरणा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.