मेरठ, सितम्बर 5 -- अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा ऐतिहासिक 'जौहर' प्रथा और उसमें प्राण त्यागने वाली महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। मेरठ की प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका अंबर ने स्वरा भास्कर के इस बयान का कड़ा विरोध करते हुए अपनी ओजस्वी कविता के माध्यम से करारा जवाब दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक चर्चा के दौरान जौहर करने वाली प्राचीन काल की महिलाओं को लेकर कथित तौर पर यह टिप्पणी की थी कि जिन्होंने जौहर किया था, वो महिलाएं कायर थीं। उनके इस बयान के सामने आने के बाद से ही इतिहास प्रेमियों और विभिन्न संगठनों में भारी रोष व्याप्त हो गया। लोगों का मानना है कि उस कालखंड की परिस्थितियों और क्षत्राणियों के स्वाभिमान को जाने बिना इस तरह के बयान देना पूरी तरह अनुचित है।

कवयित्री अनामिका अंबर का काव्या...