कोडरमा, जनवरी 31 -- कोडरमा। हमारे प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेल द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शुक्रवार को डीडीयू-प्रधानखांटा रेलखंड के मानपुर-सरमाटांड़ खंड के बीच 'कवच' प्रणाली के साथ ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया। यह कार्य पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ। कवच प्रणाली के साथ पहली ट्रेन सासाराम इंटरसिटी ने सुबह 7:42 बजे सरमाटांड़ स्टेशन से प्रस्थान किया और 9:35 बजे मानपुर स्टेशन पहुंची। इस दौरान हेड ऑन कोलिजन टेस्ट भी सफलतापूर्वक किया गया, जिसमें ट्रेन 4259 मीटर की दूरी पर स्वतः रुक गई। बताया जाता है कि पूर्व मध्य रेल के कुल 4238 रूट किलोमीटर में कवच प्रणाली स्थापित की जानी है। इसमें लगभग 417 रूट किलोमीटर लंबा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-मानप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.