नई दिल्ली, मार्च 1 -- ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़े भीषण सैन्य संघर्ष का सीधा असर अब वैश्विक और भारतीय हवाई यातायात पर दिखने लगा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने रविवार को जानकारी दी कि मिडल ईस्ट के हवाई क्षेत्र (Airspace) में जारी प्रतिबंधों और सुरक्षा जोखिमों के कारण विमानन क्षेत्र में भारी उथल-पुथल मची हुई है। मंत्रालय के अनुसार, शनिवार (28 फरवरी) को भारतीय एयरलाइंस की 410 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं, जबकि आज, रविवार (1 मार्च) को यह आंकड़ा बढ़कर 444 होने की आशंका है। भारत के विमानन नियामक 'नागरिक उड्डयन महानिदेशालय' (DGCA) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारतीय विमानन कंपनियों के लिए एक आपातकालीन सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइंस को सलाह दी गई है कि वे फिलहाल 11 देशों के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से बचें। इन देशों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.