मुंगेर, मार्च 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार कल 14 मार्च को सिविल कोर्ट, मुंगेर परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत की कार्यवाही पूर्वाह्न 10:00 बजे से प्रारंभ होगी। इसका उद्देश्य विभिन्न प्रकार के सुलहनीय मामलों का त्वरित और आपसी सहमति से निष्पादन करना है, ताकि लोगों को लंबित मुकदमों से शीघ्र राहत मिल सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), मुंगेर के सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि, इस बार राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्यायालय की ओर से लगभग 7764 वादों में करीब 13,000 नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, बैंकों और अन्य विभागों द्वारा भी लगभग 12,993 वादों में करीब 13,000 नोटिस निर्गत किए गए हैं। इस प्रकार बड़ी संख्या में मामलों के निपटारे की संभावना है। इस प्रकार करीब 20000...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.