कल 14 केंद्रों पर होगी फार्मासिस्ट की मुख्य परीक्षा
मेरठ, जून 27 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित भेषजिक (फार्मासिस्ट) मुख्य परीक्षा 29 जून सोमवार को मेरठ में 14 केंद्रों पर होगी। इस संबंध में शनिवार को कलक्ट्रेट में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए गए। परीक्षा में पंजीकृत 6768 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जीआईसी के उपप्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी ने बताया कि परीक्षा को शुचितापूर्ण संपन्न कराने हेतु प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती जिला प्रशासन स्तर से की गई है। परीक्षा सुबह दस बजे से 12:00 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र पर अन्तरीक्षक, सपोर्ट स्टाफ एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रातः 07:00 बजे अनिवार्य रूप से रिपोर्टिंग करेंगें। प्रातः 07:30 तक केन्द्राध्यक्ष द्वारा अन्तरीक्षकों एवं सपोर्ट स्टाफ को आईड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.