कल 108 घड़ों के जल से होगा भगवान जगन्नाथ का महास्नान
धनबाद, जून 28 -- ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर सोमवार 29 जून को भगवान जगन्नाथ का पावन देव स्नान पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और वैदिक परंपरा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को 108 घड़ों के पवित्र एवं शीतल जल से विशेष महास्नान कराया जाएगा। सनातन परंपरा में इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है और इसी अनुष्ठान के साथ वार्षिक रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को 108 कलश पवित्र, सुगंधित और औषधीय जल से स्नान कराया जाता है। इसके बाद भगवान बीमार पड़ जाते हैं। इसके बाद उन्हें लगभग 15 दिनों तक विश्राम के लिए गर्भगृह से एकांतवास में रखा जाता है। इस अवधि में मंदिर के गर्भग्रह में श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.