जमशेदपुर, मार्च 15 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान, 22 वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शपथ और चुनाव की प्रक्रिया जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित की गई है। इसे जुगसलाई नगर परिषद की पहली आमसभा सह बैठक करार दिया गया है। शपथ ग्रहण और चुनाव की प्रक्रिया उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की देखरेख और उनके नेतृत्व में पूरी होगी। वही अध्यक्ष, सदस्यों और नव निर्वाचित उपाध्यक्ष को शपथ दिलाएंगे। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली प्रक्रिया अपराह्न 4 बजे उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण के साथ संपन्न होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...