नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- 1 October 2026: कल गुरुवार 1 अक्टूबर 2026 से आपके बैंक अकाउंट, FD, यूपीआई पेमेंट, एटीएम ट्रांजेक्शन आदि से जुड़े कई नियम बदलने वाले हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कुछ खाताधारकों के लिए एटीएम से मुफ्त ट्रांजेक्शन की लिमिट बदलेगी। साथ ही बल्क एफडी के ब्याज की जानकारी देने के नियम बदलेंगे और UPI पर 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू होने वाला है। इसके अलावा एलपीजी सब्सिडी, छोटी बचत योजनाओं और NRI से प्रॉपर्टी खरीदने के टैक्स नियमों में भी बदलाव हो जाएगा। वहीं RBI की अक्टूबर बैठक में रेपो रेट पर फैसला होगा। इसलिए महीने की शुरुआत से पहले इन बदलावों को समझ लेना जरूरी है।1. रेपो रेट पर 7 अक्टूबर को फैसला रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति यानी MPC की बैठक 5 से 7 अक्टूबर तक होगी। 7 ...