किशनगंज, मई 12 -- किशनगंज, वरीय संवाददाता। मंगलवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों एवं लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- कल होने वाले ब्लैक आउट और मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्टबैठक का उद्देश्य बैठक में 14 मई को आयोजित होने वाले ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में समाहरणालय, बस स्टैंड एवं गांधी चौक - इन तीन स्थलों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल शाम 07:00 बजे से 07:15 बजे तक आयोजित होगी। जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि के दौरान इनवर्टर, जेनरेटर अथवा ...