मुंबई, फरवरी 10 -- नेपाल के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी के अपने पहले ही मैच में बमुश्किल उलटफेर से बचने वाली इंग्लैंड की टीम को अब अपने अगले मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ना है। वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को मुंबई में होने वाले एक महत्वपूर्ण और बराबरी के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए अधिक आत्मविश्वासपूर्ण प्रदर्शन करना होगा। दोनों टीमें अतीत में दो बार यह प्रतियोगिता जीत चुकी हैं और टूर्नामेंट के सह-मेजबान और मौजूदा चैंपियन भारत की तरह तीसरी बार खिताब जीतने की कोशिश में हैं। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती निरंतरता को बरकरार रखना होगा क्योंकि टी20 क्रिकेट में जीत-हार का अंतर बहुत कम हो सकता है। इसमें किसी भी टीम को कम करके आंकना बहुत बड़ी भूल हो सकती है। इंग्लैंड को पिछले मुकाबले में इसका अहसास हुआ जब नेपाल ने एक समय उसे हार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.