कल होगी रोजगार मेले में संविदा चालकों की भर्ती
मुरादाबाद, अप्रैल 18 -- उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, मुरादाबाद क्षेत्र द्वारा संविदा के आधार पर लगभग 250 बस चालकों की भर्ती के लिए कल यानि 20 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, लाजपत नगर में होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल पास, ऊंचाई 5 फीट 3 इंच, भारी वाहन का दो वर्ष पुराना ड्राइविंग लाइसेंस तथा आयु 23 वर्ष 6 माह से 58 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित चालकों को प्रति किलोमीटर के आधार पर पारिश्रमिक दिया जाएगा, साथ ही निर्धारित लक्ष्य पूरा करने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। सेवा के दौरान बीमा व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ मेले में प्रतिभाग करना होगा। भर्ती प्रक्रिया में लिखित व ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.