महाराजगंज, मार्च 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा ब्लाक के ग्राम चनकौली में विकास कार्यों में अनियमितता को लेकर जिला मुख्यालय पर चल रहा क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। हालांकि अधिकारियों ने 12 मार्च को जांच करने का भरोसा दिया है। लेकिन अनशनकारियों का कहना है कि जांच और कार्रवाई की आख्या मिलने तक उनका धरना जारी रहेगा।आंदोलन कर रहे रामसनेही निषाद, श्रीराम सैनी व अवधेश कुमार ने कहा कि जब तक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर नहीं हो जाता धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच के लिए दो प्रतिनिधि मंडल ग्राम पंचायत चनकौली में मौजूद रहेगा। जबकि अन्य ग्रामीण जिला मुख्यालय स्थित अनशन स्थल पर डटे रहेंगे। अनशनकारियों ने बताया कि सुबह डीपीआरओ कार्यालय से फोन कर जानकारी दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.