कल होगा संडीला आउटर रिंग रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी राहत
हरदोई, जून 13 -- संडीला। संडीला विधानसभा क्षेत्र को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से प्रतीक्षित आउटर रिंग रोड परियोजना अब धरातल पर उतरने की ओर बढ़ गई है। आगामी 16 जून को सुबह 11 बजे संडीला में रिंग रोड के शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संडीला विधायक अलका सिंह अर्कवंशी के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय नागरिकों के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है। शिलान्यास कार्यक्रम हरदोई रोड स्थित जीजीआईसी के पास नहर पटरी पर संपन्न होगा। कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। आउटर रिंग रोड परियोजना को क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके निर्माण से नगर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और लंबे समय से बनी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.