कल होगा वीबीजीरामजी का उद्घाटन
प्रयागराज, जुलाई 1 -- प्रयागराज। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए दो जुलाई से ''विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबीजीरामजी योजना की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी योजना के शुभारंभ के लिए प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) को चुना गया है, जहां एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उनकी मौजूदगी में इस नई ग्रामीण गारंटी योजना को जनता के सामने पेश किया जाएगा। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) जीपी कुशवाहा ने कार्यक्रम की तैयारियों की पुष्टि करते हुए बताया कि इस लॉन्चिंग इवेंट का मुख्य उद्देश्य लोगों को योजना के फायदों से रूबरू कराना है। यह भी पढ़ें- आज से लागू हो रहा है VB-G RAM G कानून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.