कल होगा नव निर्मित विंध्याचल रेलवे स्टेशन का लोकार्पण
मिर्जापुर, जुलाई 15 -- विन्ध्याचल,हिन्दुस्तान संवाद। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवनिर्मित विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन का लोकार्पण 17 जुलाई को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से विन्ध्याचल स्टेशन का कायाकल्प किया गया है। विन्ध्याचल स्टेशन को महानगरों की तरह स्टेशनों की तरह बनाया गया है। स्टेशन के बाहरी लुक को काफी बेहतर बनाया गया है। वही शिखर पर तीन गुम्बद बनाए गए है। तीनों गुम्बद विंध्य क्षेत्र के त्रिकोण पथ पर विराजमान तीन देवियों को समर्पित है। उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के अलावा जिले के सभी जनप्रतिनिधि और रेलवे के उच्चाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- मैरवा स्टेशन पर सात करोड़ से अधिक का कार्य अधूरा नवनिर्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.