आगरा, फरवरी 25 -- ताजनगरी फेस-दो में निर्मित गीता गोविंद वाटिका का लोकार्पण 27 फरवरी को पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली ने पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और साफ-सफाई के निर्देश दिए। करीब 19 एकड़ में 4.20 करोड़ रुपये से विकसित इस थीम पार्क में श्रीकृष्ण की लीलाओं, गीता ज्ञान और राधा-कृष्ण प्रसंगों से जुड़ी प्रतिमाएं स्थापित हैं। यहां प्रतिदिन लाइट एंड साउंड शो भी आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...