जमशेदपुर, जून 18 -- जमशेदपुर। नेवल टाटा हॉकी अकादमी 19 जून को शाम 4 बजे अकादमी के वीआईपी रूम में सम्मान समारोह आयोजित कर रही है। पुरुष अंडर-18 एशिया हॉकी कप में भारत की स्वर्ण जीत पर झारखंड के दो खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति एवं प्रेमचंद सोय को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट एवं हॉकी एस फाउंडेशन के चेयरमैन डी.बी. सुंदर रामम होंगे। सभी पत्रकारों एवं हॉकी प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...