नई दिल्ली, जून 28 -- Jyeshtha Purnima 2026: कल यानी 29 जून, सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन स्नान, दान, पूजा और भगवान का नाम लेने से शुभ फल मिलता है। भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, भगवान शिव और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कई अच्छे योग भी बन रहे हैं, इसलिए इसका महत्व और बढ़ गया है। पूर्णिमा तिथि प्रारंभ - 29 जून सुबह करीब 4:02 बजे पूर्णिमा तिथि समाप्त - 30 जून सुबह करीब 5:53 बजे उदयातिथि के हिसाब से पूजा, व्रत और स्नान-दान 29 जून को ही किया जाएगा।इस बार कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं? इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा कई शुभ संयोग लेकर आ रही है।-सोमवार होने से भगवान शिव की पूजा का खास महत्व रहेगा।सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए शुभ काम अच्छे फल देने वाले माने ...