संभल, जनवरी 2 -- सदर तहसील क्षेत्र के गांव सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर में सरकारी भूमि पर बनी मस्जिद को हटाने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। लंबी कानूनी प्रक्रिया और कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन रविवार (चार जनवरी) को अतिक्रमण हटाएगा। कार्रवाई के लिए एसडीएम ने विशेष टीम का गठन कर दिया है, जिसमें नगर पालिका और नगर पंचायत प्रशासन का भी सहयोग रहेगा। एसडीएम रामानुज सिंह ने बताया कि मामला 0.212 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि पर बनी मस्जिद से जुड़ा है। जिला प्रशासन के अभिलेखों के अनुसार, यह भूमि सरकारी श्रेणी में दर्ज है, जिस पर हाजी शमीम द्वारा कब्जा कर निर्माण करने की बात सामने आई थी। लेखपाल की रिपोर्ट पर तहसीलदार कोर्ट में ग्राम पंचायत बनाम हाजी शमीम मुतवल्ली के नाम से वाद दायर किया था। लंबे समय तक चली सुनवाई में साक्ष्यों और तथ्यों के आ...