सहारनपुर, जून 2 -- सहारनपुर। शहर के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को कल गुरुवार को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मासिक बिजली बिल भेजा जाएगा। बिजली विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता भी हैं जिनके मोबाइल नंबर अभी तक विभाग के रिकॉर्ड में अपडेट नहीं हैं, जिससे उन्हें बिल प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है। मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है, वे जल्द से जल्द उसे अपडेट करा लें। इसके लिए आईटीआई, मंडी समिति, जनक नगर और घंटाघर स्थित बिजली कार्यालयों में हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर या अपने संबंधित खंड कार्यालय में जाकर भी मोबाइल नंबर दर्ज करा सकते हैं। विभाग का कहना है कि मोबाइल नंबर अपडेट होने पर उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल...