नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- Pradosh Puja Muhurat 2025: सोमवार के दिन मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष का व्रत रखा जाता है। पंचांग के अनुसार, 17 नवंबर को सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन प्रीति और आयुष्मान् योग का संयोग बन रहा है। सुबह में 04 बजकर 47 मिनट पर त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ होगी, जिसका समापन 18 नवंबर 2025 को सुबह में 07 बजकर 12 मिनट पर होगा। प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल के दौरान शिव परिवार की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोम प्रदोष पर विधिवत शिव पूजा करने से मानसिक शांति, वैवाहिक सुख तथा पारिवारिक समृद्धि मिलती है। आइए जानते हैं सोम प्रदोष व्रत पर पूजा का मुहूर्त, विधि, मंत्र और उपाय-कल सोम प्रदोष व्रत पर 2 घंटे 40 मिनट का प्रदोष मुहूर्त प्रदोष पूजा मुहूर्त - 05:27 पी एम से 08:07 पी एम अ...