नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Guru Rashifal Jupiter Transit 2026 : कल गुरुवार के दिन गुरु अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। गुरु के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इस वक्त चंद्र की कर्क राशि में गुरु बैठे हुए हैं। गुरु की चाल बदलना खास माना जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरु 3 सितंबर 2026 के दिन शाम में 07:02 मिनट पर अश्लेशा नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश करेंगे। 20 सितंबर की सुबह तक गुरु ग्रह अश्लेशा नक्षत्र के दूसरे पद में विराजने वाले हैं। अश्लेशा नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं। ऐसे में राशियों को गुरु के साथ बुध की एनर्जी का फल भी मिलेगा। गुरु के इस नक्षत्र पद परिवर्तन से कुछ राशियों को शुभ तो कुछ राशियों को अशुभ फल भी झेलने पड़ सकते हैं। आइए पंडित जी से जानते हैं गुरु का ये नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए...