नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- Chandrama gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण और सभी राशियों पर प्रभाव डालने वाला माना जाता है। चंद्रमा एक निश्चित समय में अपनी राशि में परिवर्तन करते हैं। इस समय चंद्रमा मेष राशि के गोचर में हैं और 30 सितंबर 2026 को वृषभ राशि में आ जाएंगे। वृषभ राशि में चंद्रमा दो दिन यानी 2 अक्टूबर 2026 को करीब दोपहर 12 बजे तक रहेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, वृषभ राशि में चंद्रमा को उच्च का माना जाता है। जिसका सामान्यता अर्थ होता है कि इस राशि में चंद्रमा सबसे शक्तिशाली और शुभ फल देने वाला होता है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र और चंद्रमा के बीच मित्रता का भाव है। शुक्र सुख, सौंदर्य, ऐश्वर्य और धन के प्रतीक हैं। जब चंद्रमा शुक्र की राशि में आते हैं, तो जातकों को भौतिक सुख-सुव...