प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज। 26 और 27 मार्च को रामनवमी का अवकाश घोषित होने के कारण अब निबंधन कार्यालय 28 मार्च से 31 मार्च तक सुबह 10 से शाम छह बजे तक खुले रहेंगे। एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि कार्यालय न तो रविवार को बंद होगा और न ही 31 मार्च को। जिले के सभी नौ निबंधन कार्यालय में लोग अपनी तहसीलों के अनुसार जाकर रजिस्ट्री करा सकते हैं। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के वक्त दो दिन की बंदी से राजस्व का नुकसान हुआ है। ऐसे में अब निबंधन कार्यालय को खोलने का निर्णय लिया गया है। जिससे हुए नुकसान की कुछ भरपाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...