जमशेदपुर, अगस्त 23 -- जमशेदपुर। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर आसनसोल की दो मेमू ट्रेनों ट्रेनों के परिचालन दूरी में सोमवार से अप डाउन में कटौती होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से जारी आदेश के अनुसार 24 से 30 अगस्त तक आसनसोल और टाटानगर दोनों ओर से मेमू ट्रेन सिर्फ आद्रा तक चलेगी। इससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के दर्जनों छोटे-छोटे स्टेशनों के सैकड़ो ग्रामीण यात्रियों को आवागमन में ज्यादा परेशानी होगी। इधर, चक्रधरपुर मंडल स्थित ओड़िशा क्षेत्र में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर की ट्रेनों को दिन बदलकर 17 नवंबर तक रद्द करने का आदेश है जबकि साउथ बिहार और उत्कल एक्सप्रेस को बदले मार्ग पर चलाया जा रहा है। वहीं, बिहार में लाइन ब्लॉक के कारण भी टाटानगर से कटिहार, छपरा थावे और जयनगर की ट्रेन को सितंबर व अक्तूबर में कई दिन रद्द किया जाएगा।

हिं...