नई दिल्ली, फरवरी 21 -- Transit Saturn Rashifal Shani Gochar: शनि का गोचर ज्योतिष की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि की चाल बदलने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। शनि का गोचर बेहद धीमी गति से होता है। इस समय शनि मीन राशि में बैठे हुए हैं। शनि रविवार को आपकी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। शनि कल नक्षत्र पद गोचर करने वाले हैं। कर्मफलदाता शनि का गोचर होने से जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 22 फरवरी 2026 के दिन शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद से उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करने वाले हैं। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनि हैं। शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में 21 मार्च की सुबह तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में शनि का ये गोचर कुछ राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता ह...