गाजीपुर, दिसम्बर 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। 2266 परिषदीय विद्यालयों में दस दिसंबर से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होगी। परीक्षा को सकुशल संपंन कराने के लिए बीएसए उपासना रानी वर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है। कहा कि विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बेहतर ढंग से परीक्षा कराने के लिए कहा है। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित शिक्षक या प्रधानाध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह परीक्षा 15 दिसंबर तक चलेगी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में शिक्षकों की तैनाती के कारण यह परीक्षा दस दिस दिसंबर से शुरू होगी। यह गाजीपुर के 2266 परिषदीय विद्यालयों में करायी जाएगी। इसमें कक्षा एक से आठ तक कुल दो लाख 36 छात्र छात्राएं शामिल होंगे। पहले छमाही परीक्षा का कार्यक्रम 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक निर्...