फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी समरसता संकल्प अभियान 29 जुलाई से शुरू करते हुए 20 अगस्त तक चलायेगी। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर मंडल के अंतर्गत पांच मंदिरों में संत रविदास का चित्र रखकर माल्यार्पण किया जायेगा। पार्टी कार्यालय आवास विकास में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि इस अभियान में संतो का सम्मान होगा और यह अभियान 18 मंडलों में चलेगा। उन्होंने पिछली कांग्रेस और गठबंधन की सरकारों पर हमला किया। इसके साथ ही घर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी जानकारी दी। विधानसभा 2027 के चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- गुरु रविदास जयंती पर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, जिला संगठन प्रभारी शिव महे...